
नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया के लिए 16 जून से पोर्टल को ओपन कर दिया गया इसके बाद अंडर ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीयन शुरू की गई जिसके बाद 30 जून पंजीयन की अंतिम तिथि थी इसके बाद 2 जुलाई को महाविद्यालय के द्वारा सभी संकाय के लिए मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई सभी संकाय में 90% से अधिक कट ऑफ गया है जिसके बाद अब 31 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है हालांकि प्रारंभिक मेरिट लिस्ट के बाद अभी दो से तीन मेरिट लिस्ट और आएगी जिसमें विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा हालांकि पिछले बार महाविद्यालय में नियमित परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम थी लेकिन इस बार अंडर ग्रेजुएशन में 32000 सीटों के लिए लगभग 54000 आवेदन आए हैं ऐसे में महाविद्यालय को उम्मीद है कि इस बार विद्यार्थियों की प्रवेश की संख्या काफी बेहतर होगी जिससे शिक्षा में सुधार तो होगा ही साथ ही विद्यार्थी महाविद्यालय से जुड़ सकेंगे नई शिक्षा नीति के बाद पिछले कुछ समय में नियमित शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बढ़ा है।




