Site icon Grand Gumber News

पंडित दीनदयाल जयंती पर भाजपा ने किया संगोष्ठी का आयोजन,वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले— आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते कदम

गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में स्वर्गीय लखीराम ऑडिटोरियम में संगोष्ठी, विशिष्ट जन सम्मान एवं प्रबुद्ध जनों के विचार-विमर्श का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न वर्गों से प्रबुद्ध जन शामिल हुए और अपने विचार व्यक्त किए।मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आयोजन के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, विचारधारा और समर्पित प्रशासनिक व्यवस्था का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार आज भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में प्रासंगिक हैं।वित्त मंत्री ने जीएसटी सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को सुविधा देने के उद्देश्य से ये बदलाव किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जीएसटी से किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं हो रहा है, बल्कि यह एक सुव्यवस्थित प्रणाली की ओर कदम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ होंगी और ‘अच्छे दिन’ का सपना साकार होगा।कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट जनों का सम्मान भी किया गया।

Exit mobile version