Site icon Grand Gumber News

पंडित देवकीनंदन स्कूल में लगाया गया बालिका स्वच्छता के लिए सेनेटरी पैड मशीन कबाड़ में तब्दील।

सेनेटरी पैड देंने वाली मशीन कबाड़ में तब्दील हो रही है।

बालिका स्वच्छता के लिए सेनेटरी पैड मशीन स्कूलों में लगाई गई थी, बड़े जोर शोर से इसका उद्घाटन किया गया और बड़े – बड़े दावे किए गए, नेताओ अफसरों ने फ़ोटो भी खिंचवाए, कुछ समय चलने के बाद मशीन बंद पड़ी हैं। अब इस ओर कोई ध्यान देने वाला भी नहीं है। सेनेटरी पैड देंने वाली मशीन कबाड़ में तब्दील हो रही है।

पांच साल पहले लगाए गए मशीन शुरुआत में चले, लेकिन उसके बाद से बंद पड़े है, इसकी शिकायत भी की गई है लेकिन अब तक बालिका स्वच्छता को लेकर कोई जिम्मेदार नजर नहीं आ रहा। पंडित देवकीनंदन स्कूल में लगाया गया मशीन आप देख सकते हैं, बताया गया कि इसमें पांच का सिक्का डालने पर एक सैनेटरी पैड निकलता है इसकी सत्यता की जब जांच की गई तो आप खुद देखिये सिक्का के बदले क्या निकलता हैं।

Exit mobile version