Site icon Grand Gumber News

पचपेड़ी पुलिस की दबिश, जुए की फड़ से 5 गिरफ्तार, 6 बाइक और 16,100 नगद जब्त 52 पत्ती ताश के साथ 9 आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई, 4 अभी भी फरार

थाना पचपेड़ी पुलिस ने विद्याडीह टांगर में जुए की फड़ पर दबिश देकर 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है, जबकि 4 आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके से 52 पत्ती ताश,16,100 नगदी और 6 मोटरसाइकिलें कीमत लगभग 3 लाख रुपये जब्त की गई हैं। सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी अर्चना झा व एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर विद्याडीह टांगर में घेराबंदी कर रेड डाली गई, जहां आरोपियों को जुए में लिप्त पाया गया।गिरफ्तार आरोपियों में तीज राम सांडे, गुलशन बघेल, जगबंधु पटेल, उत्तम सिंह ठाकुर और अजय थवाइत शामिल हैं।फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Exit mobile version