Site icon Grand Gumber News

पचपेड़ी पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार 8360 रुपये और 52 ताश पत्तियाँ जप्त, कार्रवाई जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में पचपेड़ी पुलिस ने ग्राम चिस्दा में दो अलग-अलग जुआ फड़ पर रेड की।मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को ताश पत्ती से जुआ खेलते हुए पकड़ा।गिरफ्तार आरोपी मलेश पटेल, राज कुमार पटेल, मिलन पटेल, अकत राम पटेल, चंदराम मरार, मोहतराम पटेल और रामदुलारी पटेल थे।आरोपियों के पास से कुल 8360 रुपये नगद और 52 ताश पत्तियाँ जप्त की गईं।पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में जुआ और अवैध शट्टा गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाना है।

Exit mobile version