Site icon Grand Gumber News

पचपेड़ी में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का प्रहार,40 पाव देशी मदिरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर :- बिलासपुर पुलिस ने नशा मुक्ति और प्रहार अभियान के तहत पचपेड़ी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने पतईडीह मोड़ निवासी विद्या चरण पाटले के कब्जे से 40 पाव देशी प्लेन शराब जब्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले में अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा और एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहल्ले के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने टीम गठित कर अभियान चलाया।पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विद्या चरण पाटले अपने घर के आंगन में अवैध देशी मदिरा छिपाकर बिक्री की तैयारी कर रहा है। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी के कब्जे से शराब की खेप बरामद की। पुलिस ने आरोपी को 16 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Exit mobile version