Site icon Grand Gumber News

पचपेड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने किया चक्काजाम

अपनी उन्नीस सूत्रीय मांगों को लेकर पचपेड़ी के सड़क पर चक्काजाम कर धरने पर बैठी छात्राओं को तहसीदार की ओर से धमकी देने का तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं छात्राओं से तहसीलदार माया लहरे कह रही हैं कि, एक बार लिखकर दूंगी तो तुम सभी जेल चली जाओगे।दरअसल पचपेड़ी हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने स्कूल और हॉस्टल की समस्याओं को लेकर सोमवार को चक्काजाम किया। छात्राएं नारेबाजी करती हुईं सड़क पर बैठ गई। जिसके बाद मस्तूरी पचपेड़ी मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को समझाइश देने का प्रयास किया।लेकिन अव्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग पर अड़ी रहीं।छात्राओं ने बताया कि, हॉस्टल में साफ-सफाई और खाने की समस्या है। जिसे दूर करने की बात करने पर मैडम मनमानी करती हैं। स्कूल में पढ़ाई ठीक से नहीं हो रही है। शिक्षकों के आने-जाने का कोई समय तय नहीं है। जिससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। हॉस्टल में शासन से मिलने वाली सुविधाओं पर भी मैडम ध्यान नहीं देती हैं।हालांकि मौके पर पहुंची तहसीलदार के धमकी के बाद और कुछ समय तक हुए हुज्जतबाजी के बाद ही छात्राओं ने चक्काजाम समाप्त किया।

Exit mobile version