Site icon Grand Gumber News

पचपेडी थाना क्षेत्र से 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मासूम के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। घटना 16 अगस्त की है। पीड़ित परिवार रात करीब सवा नौ बजे खाना खा रहा था उस दौरान उनकी 6 साल की मासूम बेटी कमरे में सोई हुई थी तभी पड़ोसी 20 साल का सोनू केवट वहां पहुंचा और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बलात्कारी सोनू केवट को गिरफ्तार किया, जिसके खिलाफ नाबालिग से बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version