Site icon Grand Gumber News

पटवारी के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले शिव कुमार उर्फ शिवा सोनी और अतिबल डहरिया को मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्यवाही की।

पटवारी के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले आरोपियों को मल्हार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 22 फरवरी को तहसीलदार मस्तूरी के लिखित आदेश पर बिनैका के पटवारी राजकमल चंद्राकर ग्राम बिनैका में मौका जांच, नक्शा सुधार हेतु गया था। जहां शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए बिनैका में रहने वाले शिव कुमार उर्फ शिवा सोनी और अतिबल डहरिया ने गाली गलौज और मारपीट की। इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार थे, जिन्हें पुलिस ने पामगढ़ कुटराबोर, जिला जांजगीर चाम्पा से पकड़कर पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Exit mobile version