Site icon Grand Gumber News

पति के हमले से घायल और आग से झुलसने जैसे दो अलग-अलग घायलों का सिम्स में चल रहा इलाज।

पति के हमले से घायल और आग से झुलसने जैसे दो अलग-अलग मामलों में घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घायल महिला के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कोटा क्षेत्र के ग्राम मझगांव निवासी निर्मला बाई जो अपने पति के प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके में रह रही थी। जब लगातार घर चलने की जिद पर भी निर्मला अपने ससुराल वापस नहीं लौटी तो शनिवार की सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे निर्मला का पति राम नारायण महिला को उसके मायके के बाहर धारदार हथियार से उसपर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। जब महिला खून से लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई तो उसे मरा हुआ समझकर आरोपी पति रामनारायण वहां से भाग निकला। इसकी जानकारी मिलते ही घायल निर्मला को उसके परिवार वाले इलाज के लिए सिम्स लेकर पहुंचे।

फिलहाल पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसी तरह दूसरे मामले में थाना सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर निवासी 16 वर्षीय अरमान ध्रुव को घर में आग से झुलसने के मामले में सिम्स में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिली कि गैस चूल्हा से अरमान के घर आग लग गई। जिसके डर से घर में मौजूद सारे लोग भाग गए। हालांकि जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया लेकिन इस घटना में अरमान का एक हाथ बुरी तरह से झुलस गया। जिसे इलाज के लिए सिम्स के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version