Site icon Grand Gumber News

पति से नाराज होकर परिचित युवक पर किया भरोसा, जिसने अस्मत की तार-तार।

ससुराल से मायका ले जाते वक्त मौके का नाजायज फायदा उठाकर शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही कर उसे जेल भेज दिया। सिविल लाइन पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें बिलासपुर पुलिस लाइन से 376 के मामले में अपराध दर्ज करने के लिए डायरी प्राप्त हुआ था। जिसमें जिक्र था कि मस्तूरी महुआपारा से शादी होकर कवर्धा गई शादीशुदा पीड़ित महिला ने अपने ही परिचित मस्तूरी महुआपारा निवासी विक्की पटेल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित शादीशुदा महिला ने बताया है कि कवर्धा में उसका ससुराल है जहां दूसरे अन्य लड़कियों से बातचीत करने पर उसके पति के साथ उसका रोजाना विवाद होता था। इसी तरह बीते 27 मई को भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और पीड़ित महिला ने अपने मायका के पास रहने वाले परिचित के युवक विक्की पटेल को अपने घर जाने के लिए कवर्धा बुलाया। बाइक के माध्यम से होते हुए यह लोग कवर्धा से निकलकर बिलासपुर मंदिर चौक के पास पहुंचे ही थे कि बलात्कारी युवक विक्की पटेल ने थकान और विश्राम करने के बहाने मंदिर चौक के पास ही एक होटल में एक कमरा बुक कर लिया।

इसी बीच रात के वक्त जब पीड़ित महिला सो रही थी तो बलात्कारी विक्की ने मौके का फायदा उठाकर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी महिला ने अपने मायके पहुंचकर घर वालों को दी। जिसके बाद उन्होंने कवर्धा पहुंचकर इस पूरे मामले की शिकायत की। चुकी घटनास्थल बिलासपुर थाना सिविल लाइन क्षेत्र का था इसलिए कवर्धा पुलिस ने शून्य में अपराध दर्ज कर इस मामले में विधिवत कार्यवाही के लिए डायरी पुलिस लाइन को भेज दिया जहां से डायरी सिविल लाइन थाने को सुपुर्द किया गया।इस तरह सिविल लाइन पुलिस ने मामले की विवेचना करते हुए बलात्कारी आरोपी विक्की पटेल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Exit mobile version