24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

पत्थलगांव अस्पताल से नवजात बच्ची सौंपने का मामला, नर्स और दंपत्ति गिरफ्तार पुलिस ने नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रखा

पत्थलगांव शासकीय अस्पताल से नर्स द्वारा माता-पिता को धोखे में रखकर नवजात बच्ची को एक दंपत्ति को सौंपने का मामला सामने आया है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नर्स अनुपमा टोप्पो और बच्ची को अवैध रूप से रखने वाले दंपत्ति निशिकांत मिंज और सुमन वानी मिंज को गिरफ्तार कर लिया।प्रार्थी सुखदेव नाग ने बताया कि प्रसव के समय नर्स ने बच्ची को इलाज के बहाने ले जाकर कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए और बाद में बच्ची को दंपत्ति को दे दिया। संदेह गहराने पर जब जांच की गई तो मामला उजागर हुआ।जशपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए JJ एक्ट की धारा 80, 81 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। बरामद बच्ची को चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रखा गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles