Site icon Grand Gumber News

पत्नी की मार्कशीट स्कैन कर फार्मा नौकरी में किया इस्तेमाल, दूसरी शादी से खुला राज सिविल लाइन थाने में शिकायत, धोखाधड़ी की जांच में जुटी पुलिस

फार्मा की पढ़ाई पूरी कर चुकी महिला शालिनी कलशा की मार्कशीट का उसके पति संकल्प तिवारी ने कथित रूप से दुरुपयोग किया और उसे स्कैन कर दो से तीन स्थानों पर नौकरी के लिए उपयोग किया। यह मामला तब सामने आया जब संकल्प ने अपनी पहली पत्नी शालिनी को छोड़कर दूसरी शादी कर ली।संकल्प की पहली पत्नी शालिनी खुद सिविल लाइन थाना पहुंची और मामले की लिखित शिकायत दी। महिला का आरोप है कि उसके पति ने बिना अनुमति उसकी मार्कशीट का दुरुपयोग किया, जबकि संकल्प तिवारी का कहना है कि यह सब उसने अपनी पत्नी के कहने पर ही किया।फिलहाल पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि जिन कंपनियों में संकल्प ने नौकरी की, वहां उसने किन दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और क्या उन दस्तावेजों में स्कैन की गई मार्कशीट भी शामिल है।यदि जांच में यह पुष्टि होती है कि स्कैन की गई मार्कशीट का अवैध उपयोग कर नौकरी पाई गई थी, तो संकल्प तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version