Site icon Grand Gumber News

पत्नी की मौत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

श्याम मूरत कौशिक ने सरकारी अस्पतालों के बदहाल होने और प्राइवेट अस्पतालों के मनमानी की वजह से खुद की पत्नी की मौत होना बताया है।

पत्नी की मौत के बाद सामाजिक कार्यकर्ता ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर बैठकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल 16 नवंबर 2023 और 12 जनवरी 2024 को कलेक्टर ने शिकायत के बाद इस पूरे मामले में सीएमएचओ और सिविल लाइन और सकरी थाना में शिकायत करने के बाद जांच करवाई थी।

जांच रिपोर्ट पर गलत इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में अस्पताल प्रबंधन को क्लीन सेट दे दिया गया था। इस बात से नाराज पति श्याम मूरत कौशिक ने एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। और अपनी पत्नी रूखमणी कौशिक की मौत के मामले में कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा हैं। शिकायतकर्ता श्याम मूरत कौशिक ने सरकारी अस्पतालों के बदहाल होने और प्राइवेट अस्पतालों के मनमानी की वजह से खुद की पत्नी की मौत होना बताया है।

Exit mobile version