Site icon Grand Gumber News

पत्नी के अवैध संबंधों के शक में पति से विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल,पीड़ित मुकेश वर्मा ने पुलिस से की न्यायिक कार्रवाई की मांग…

बिलासपुर :- शहर में एक पारिवारिक विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। मामला मुकेश कुमार वर्मा का है, जिन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी अनन्या पांडे का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसी कारण से अक्सर घर में विवाद और झगड़े की स्थिति बनती थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके खिलाफ माहौल बनाकर दूरी बढ़ा दी गई।पीड़ित का कहना है कि पत्नी और उसके परिचितों ने न केवल मानसिक प्रताड़ना दी बल्कि कई बार उनके साथ मारपीट भी की। हाल ही में हुए विवाद के दौरान उन्हें बुरी तरह पीटा गया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस घटना से वह और उनके बच्चे भी आहत हैं।मुकेश वर्मा का आरोप है कि यह सब साजिशन किया गया ताकि उनकी सामाजिक छवि खराब हो और राजनीतिक रूप से भी उन्हें नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।पीड़ित ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Exit mobile version