Site icon Grand Gumber News

पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला पति गिरफ्तार,इलाज से इंकार और रोजाना प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान…

बिलासपुर :- सरकंडा पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले आरोपी पति अंकित उर्फ निक्कू देवांगन निवासी श्याम नगर लिंगियाडीह, को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी पत्नी सुलोचना देवांगन का स्वास्थ्य खराब रहने के बावजूद इलाज नहीं कराता था और उसे अनपढ़ कहकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। फरवरी 2023 में हुई शादी के बाद से लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर सुलोचना ने 5 अप्रैल 2025 को अपने घर में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना खुद आरोपी ने पुलिस को दी थी।मर्ग जांच के दौरान मृतका के परिजनों के बयान और सबूतों के आधार पर धारा 108बी बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निलेश पांडे ने आरोपी को तलब कर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया

Exit mobile version