Site icon Grand Gumber News

पत्नी को विवाद होने पर सील लोढ़े से हमलाकर उतारा मौत के घाट, पति गिरफ्तार।

थाना सीपत अंतर्गत सनकी पति ने पत्नी से विवाद कर उसपर पत्थर के सील लोढ़े से जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस पूरे मामले में सीपत पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी के अनुसार सीपत नरगोडा निवासी टीकाराम श्रीवास अपनी पत्नी गिरजा बाई से रोजाना पैसों को लेकर विवाद करता था। जिसके चलते गिरजा बाई 12 वर्ष पहले अपने पति से अलग अपने दोनों बच्चों के साथ बिलासपुर बंधवापारा में किराए के मकान में रहने लगी। पता चला कि पूर्व में आरोपी पति टीकाराम ऑटो लेने के लिए अपनी पत्नी के जरिये समिति से समूह लोन लिया था।

जिसका वो भरपाई नही कर रहा था। इसके अलावा पारिवारिक समस्या आने पर भी पति ने अन्य जगहों से कर्ज लिया था।जिसके चलते समिति के साथ अन्य कर्जदार भी मृतका गिरजा बाई को पैसे जमा करने दबाव बना रहे थे। वहीं मृतका ने कर्ज चुकाने के लिए गांव की जमीन बेचने पर अपने पति से चर्चा किया था। यही वजह थी कि महिला हरेली तिहार के दिन अपने पति से मिलकर बातचीत करने पति के घर पहुंची थी। जिससे आरोपी ने जमीन नही बेचने की बात पर विवाद करते हुए तैश में आकर पत्थर के सील लोढ़े से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल सीपत पुलिस ने आरोपी पति टीकाराम को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Exit mobile version