Site icon Grand Gumber News

पत्नी को सिलबट्टा से प्राण घातक हमला कर मौत के घाट उतारने वाला हत्यारा पति गिरफ्तार।

पत्नी पर सिलबट्टा से प्राण घातक हमला कर उसे मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे पति को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में जानकारी देते हुए एएसपी अर्चना झा ने बताया कि सीपत नरगोडा निवासी टीकाराम श्रीवास अपनी पत्नी गिरजा बाई से रोजाना पैसों को लेकर विवाद करता था। जिसके चलते गिरजा बाई 12 वर्ष पहले अपने पति से अलग अपने दोनों बच्चों के साथ बिलासपुर बंधवापारा में किराए के मकान में रहने लगी। पता चला कि पूर्व में आरोपी पति टीकाराम ऑटो लेने के लिए अपनी पत्नी के जरिये समिति से समूह लोन लिया था।

इसके अलावा पारिवारिक समस्या आने पर भी पति ने अन्य जगहों से कर्ज लिया था। जिसे वह चुका नहीं रहा था,जिसके चलते समिति के साथ अन्य कर्जदार भी मृतका गिरजा बाई को पैसों के लिए दबाव बना रहे थे। वहीं मृतका ने कर्ज चुकाने के लिए गांव की जमीन बेचने पर अपने पति से चर्चा किया था।यही वजह थी कि महिला हरेली तिहार के दिन अपने पति से मिलकर बातचीत करने पति के घर पहुंची थी। जिससे आरोपी ने जमीन नही बेचने की बात पर विवाद करते हुए तैश में आकर पत्थर के सीलबट्टे से अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सीपत पुलिस ने आरोपी पति टीकाराम को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

Exit mobile version