Site icon Grand Gumber News

पत्रकारों ने तुगलकी फरमान का किया विरोध प्रदर्शन तीन दिन में आदेश वापस न लेने पर होगा उग्र आंदोलन

स्वास्थ्य सेकेट्री के द्वारा मेडिकल कॉलेज, जिले के अस्पतालों में पत्रकारों पर लगाई गई पाबंदियों के विरोध में जिला अस्पताल के सामने कांकेर प्रेस क्लब ने आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है, कांकेर प्रेस क्लब ने 3 दिन के भीतर इस तुगलकी फरमान को वापस लेने अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव द्वारा 17 जून को एक आदेश जारी किया गया था जिसमें मेडिकल कालेज , अस्पतालों में मीडिया के द्वारा फोटो, वीडियो ग्राफी की गलत ठहराया गया था साथ ही मेडिकल कालेज में पीआरओ की नियुक्ति कर उसके माध्यम से पत्रकारों को जानकारी देने की बात लिखी गई थी, जिससे प्रदेश भर के पत्रकारों में आक्रोश है, हालांकि स्वास्थ्य सेकेट्री के।इस निर्देश का पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन का दौर देखा जा रहा है।

Exit mobile version