Site icon Grand Gumber News

परिवर्तन यात्रा के बाद नेता प्रतिपक्ष ने ली प्रेस वार्ता ….सरकार पर साधा निशाना…लगाया गंभीर आरोप

जांजगीर : जांजगीर चांपा जिला में परिवर्तन यात्रा के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री विश्वेशर टुडू और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आज मीडिया से रूबरू हुए ,नारायण चंदेल ने परिवर्तन यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जशपुर और दंतेवाड़ा से निकली परिवर्तन यात्रा में लोगो के जुड़ाव को लेकर सरकार बदलने के लिए जनता ने मन बनाने का दावा किया ,उन्होंने राज्य सरकार पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया और प्रदेश की जनता से किए गय वायदों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया,उन्होंने राज्य सरकार को चुनौति देते हुए कहा कि अगर भूपेश बघेल में हिम्मत है तो केंद्र सरकार की मदद के बिना 36 सौ रुपए मे धान खरीदी करके दिखाए,हम उनका स्वागत करेंगे,,राज्य सरकार के पास सड़क बनाने के लिए पैसे नहीं है किसानों की धान खरीदी में केंद्र सरकार की भूमिका को नकारती है,,वही केंद्रीय मंत्री बिश्वेसबर टुडू ने केंद्र सरकार की योजनाओं की गिनाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पर केंद्र की योजनाओं में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया ,उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में प्रधान मंत्री आवास के लिए छत्तीसगढ़ में राशि भेजी थी जिसे भूपेश बघेल ने वापस कर गरीबों को आवास से वंचित कर दिया ,और केंद्र सरकार की नल जल योजना में भ्रष्टाचार कर गांव गांव घर घर में पानी पहुंचाने की योजना में भ्रष्टाचार कर लोगो के घर पानी पहुंचाने के बजाय भ्रष्टाचार की राशि को सोनिया राहुल और प्रियंका गांधी तक पहुंचाने का आरोप लगाया,,,उन्होंने कहा केंद्र में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में नही है और छोटे छोटे टुकड़े टुकड़े गैंग बना रही है ,इस बार भी छत्तीसगढ़ की जनता ने बदलाव की तैयारी कर ली है और कांग्रेस की सरकार को हटा कर बीजेपी की सरकार बनाने की तैयारी में है

Exit mobile version