37.2 C
Bilāspur
Wednesday, April 1, 2026
spot_img

परिवारिक जमीन विवाद पर बहु का गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपी सांस ससुर गिरप्तार।

चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर

अपराध क 60/2024 धारा 302,34 मा.द.वि.

परिवारिक जमीन विवाद पर बहु का गला दबा कर हत्या करने वाले आरोपी सांस ससुर गिरप्तार।

आरोपी :- भवन सिंह मरकाम पिता इतवारी मरकाम उम्र 45 वर्ष सा. बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना
2- श्रीमती जेठिया बाई पति भवन सिंह मरकाम उम्र 48 वर्ष
सा. बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा
जिला-बिलासपुर

मृतिका – श्रीमती खुशबू यादव उर्फ हीना पति रोहित मरकाम उम्र 19 वर्ष साकिन बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-बिलासपुर

विवरण- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि चौकी बेलगहना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खोंगसरा बंधियापारा में दिनांक 13-14.01.2024 की दरम्यानी रात सूचक भवन सिंह मरकाम की बहू श्रीमती खुशबू यादव उर्फ हीना यादव की कमरा अन्दर बिस्तर में अज्ञात कारण से मृत्यु हो गयी थी, सूचक भवन सिंह मरकाम निवासी बंधियापारा खोगसरा की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मृतिका नवविवाहिता होने से श्रीमान कार्यपालिक दण्डाधिकारी महोदय के समक्ष शव पंचनामा कर घटना के संबंध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया, चूकि मृतिका श्रीमती खुशबू यादव उर्फ हीना नवविवाहिता होने से मामले को गंभीरता से जांच करने की निर्देशित किया। के परिपालन मे श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा श्री सिद्धार्थ बघेल के दिशानिर्देश पर पुलिस चौकी बेलगहना द्वारा विशेष टीम गठित कर मामले में घटना स्थल बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा प्राप्त पीएम रिपोर्ट का बारीकी अवलोकन कर गवाहों से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर से मृतिका के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास श्रीमती जेठिया बाई मरकाम के द्वारा घटना दिनांक 13.01.2024 के रात्रि लगभग 10:30 बजे मृतिका खुशबू यादव उर्फ हीना के ससुर भवन सिंह मरकाम एवं सास जेठिया बाई के द्वारा मिलकर जमीन घर बटवारा की बात को लेकर मृतिका खुशबू उर्फ हीना यादव का गला और मुंह दबा कर हत्या करना पाये जाने से धारा 302,34 भादवि का अपराध घटित होना पाये जाने अपराध कायम कर आरोपियों का मेमोरडम कथन लेखकर घटना में मुँह दबाने प्रयुक्त गमछा को जप्त कर आरोपियों 1- भवन सिंह मरकाम पिता इतवारी मरकाम उम्र 45 वर्ष सा. बंधियापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-बिलासपुर 2 श्रीमती जेठिया बाई पति भवन सिंह मरकाम उम्र 48 वर्ष सा. बंधीयापारा खोंगसरा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला-विलासपुर को आज दिनांक 18.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त मामले मे चौकी प्रभारी निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्रआर भुनेश्वर मरावी, आर सत्येंद्र राजपूत, विजेंद्र कोल, कौशल बिंझवार का विशेष योगदान रहा.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles