27.3 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

परीक्षा देकर रतनपुर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बगदेवा में रविवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया। आबकारी आरक्षक की परीक्षा देकर लौट रहे युवक को घर के पास ही एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक सड़क किनारे टहल रहा था, तभी ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी और रौंदते हुए निकल गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।गुस्साए ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुटे और मृतक का शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहा। ग्रामीण प्रशासन और एनएचएआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे बेलतरा तहसीलदार, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी नरेश चौहान और एनएचएआई अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और ट्रेलर चालक की जल्द गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए तेज़ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।ग्रामीणों ने इस मौके पर प्रशासन से कई मांगें भी रखीं जैसे घटना स्थल पर लाइटिंग की व्यवस्था, स्पीड ब्रेकर, भारी वाहनों पर समयबद्ध प्रवेश और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles