Site icon Grand Gumber News

परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ अव्वल पालक सहभागिता में देश में प्रथम, 81 हजार से अधिक पंजीयन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल परीक्षा पे चर्चा 2026 में छत्तीसगढ़ ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पालकों की सहभागिता में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर रहा है। राज्य से अब तक कुल 25.16 लाख पंजीयन हुए हैं, जिनमें 81,533 पालक शामिल हैं, जो परीक्षा को तनावमुक्त बनाने की दिशा में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे राज्य के विद्यार्थियों, शिक्षकों और पालकों का सामूहिक प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि कुल पंजीयन में चौथा स्थान और पालक सहभागिता में प्रथम स्थान प्राप्त करना गौरव की बात है। पंजीयन प्रक्रिया 11 जनवरी तक जारी है और छत्तीसगढ़ के 30 लाख से अधिक पंजीयन का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद है।

Exit mobile version