Site icon Grand Gumber News

पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह लगाए गए पौधे लेकिन उनके संरक्षण को लेकर नहीं होती कोई पहल ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत,साइक्लिंग पर भी दिया गया जोर

गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के अनेक स्थानों में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।परन्तु एक दिन पौधारोपण करने के बाद बाकी दिनों में पौधरोपण को लेकर ज्यादा जागरूकता नजर नहीं आती।यही वजह है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है कि जायदा से ज्यादा पेड़ो का रोपण कर उन्हें संरक्षित किया जाए।पर्यावरण विद भी मानते हैं कि पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने से तेजी से बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को कम करने में मदद मिलेगी।

हालांकि जिस तरह से लगातार औद्योगिक क्षेत्र में तेजी और वाहनों की बढ़ती संख्या ने कही न कही पर्यावरण पर इसका विपरीत असर डाला है।।हालांकि विदेशों में अब पर्यावरण संरक्षण के लिए कई देशों में साइक्लिंग को अनिवार्य कर दिया गया है।ऐसी ही यह व्यवस्था हर जगह अपनाने की जरूरत है।जिससे पर्यावरण को पड़ रहे विपरीत असर को टाला जा सके।

Exit mobile version