Site icon Grand Gumber News

पर्वों पर रेलवे की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था,दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर स्टेशन तैयार

दीपावली और छठ पर्व के मद्देनज़र बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। रेलवे प्रशासन ने ट्रैफिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए हैं।फिलहाल स्टेशन पर सामान्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या कम है, क्योंकि अधिकांश यात्री मुंबई, अहमदाबाद और दक्षिण भारत की ओर से लौटते हैं। लेकिन छठ पर्व से दो-तीन दिन पहले भीड़ बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने टिकट चेकिंग, अनाउंसमेंट सिस्टम और होल्डिंग एरिया की व्यवस्था को और मजबूत किया है। लगेज चेकिंग पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि कोई यात्री पटाखे या ज्वलनशील पदार्थ लेकर स्टेशन परिसर में प्रवेश न कर सके।रेलवे प्रशासन ने बताया कि सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्योहारों के मौसम में यह सतर्कता यात्रियों की सुरक्षा और यात्रा की सुगमता सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Exit mobile version