Site icon Grand Gumber News

पहलगाम हमले पर बोले धरमलाल कौशिक – सरकार देगी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब, देश नहीं सहेगा कोई कायराना हरकत

मीडिया से वार्तालाप करते हुए बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने कहा कि इस कठिन समय में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने तत्परता दिखाई है। प्रधानमंत्री विदेश यात्रा से लौटते ही सक्रिय हुए, जबकि गृह मंत्री सीधे श्रीनगर पहुंचकर घटनास्थल का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है और आतंक के खिलाफ एक निर्णायक कार्रवाई जल्द देखने को मिलेगी।उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे ऐसे समय में भी राजनीति कर रहे हैं। कौशिक ने कहा कि जब अमेरिका जैसे वैश्विक शक्तियां भारत के साथ खड़ी हैं, तब कांग्रेस को भी अपनी भूमिका समझनी चाहिए और राष्ट्रीय एकता में योगदान देना चाहिए, न कि भ्रम फैलाना चाहिए।पाकिस्तान पर हमला करने के सवाल पर कौशिक ने स्पष्ट किया कि भारत किसी पर बिना वजह हमला नहीं करता, लेकिन जो देश आतंकियों को पनाह देते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब देश को तोड़ने की कोशिश करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।विधायक कौशिक ने टीएस सिंहदेव पर भी निशाना साधा और कहा कि जब वे उपमुख्यमंत्री थे, तब पंचायत विभाग तक नहीं संभाल पाए और बीच में इस्तीफा देकर भाग खड़े हुए। अब वही लोग केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, जो खुद जिम्मेदारियों से भागते रहे हैं।

फिलहाल विधायक धरमलाल कौशिक के बयानों से यह तो साफ हो चुका है कि देश अब बदल चुका है और अब सरकार ना यो आतंक को बर्दाश्त करेगी, न आतंकियों को।इसलिए विधायक ने देशवासियों से अपील की कि इस संकट की घड़ी में सरकार के साथ मिलकर एकजुटता दिखाएं और यह संदेश दें कि भारत की धरती पर कोई भी आतंकी मंसूबा सफल नहीं होगा। शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी – यह सरकार का वादा भी है और संकल्प भी।

Exit mobile version