Site icon Grand Gumber News

पांड मैन ऑफ इंडिया” रामवीर तंवर के साथ मिलकर निगम करेगा सकरी के राजिम तालाब को पुनर्जीवित,सुप्रसिद्ध पर्यावरण विद है रामवीर तंवर,जिन्हें तालाब पुरूष भी कहा जाता है

शहर के सकरी स्थित राजिम तालाब को नगर निगम सुप्रसिद्ध पर्यावरण विद रामवीर तंवर के साथ संवारने जा रहा है। पूरी दुनिया में पांड मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर रामवीर तंवर के साथ नगर निगम मिलकर तालाब को नया जीवन देने के लिए काम करने जा रहे हैं यह बड़ी बात है। शनिवार को निगम कमिश्नर अमित कुमार समेत अन्य अधिकारियों के साथ रामवीर तंवर ने सकरी स्थित राजिम तालाब का निरीक्षण किया।

नवंबर माह में कार्य प्रारंभ होगा जून 2026 तक काम पूरा कर लिया जाएगा। तालाब संवर्धन और सौंदयीकरण के काम में कोका कोला कंपनी सहयोग कर रहा है,कंपनी के सीएसआर मद से कार्य किया जाएगा। शहर के पुराने राजिम तालाब के दिन अब बहुरने वाले है, नगर निगम द्वारा इसे पुनर्जीवित करने के लिए योजना बनाई जा रही थी, अब इस मुहिम में साथ मिला है तालाब पुरूष रामवीर तंवर का,जिनके साथ मिलकर निगम राजिम तालाब को संवारेगा। तालाब संवर्धन कार्य के तहत तालाब गहरीकरण, सिल्ट हटाने समेत दूषित होने से बचाने के लिए उपाय किए जाएंगे। इसके अलावा तालाब के पार एवं अन्य स्थान को नया स्वरूप दिया जाएगा।इस अभियान से प्राकृतिक जल स्त्रोतों के महत्व और उनकी दुर्दशा के बारे में जानकारी होगी और तालाबों को बचाया जा सके।

Exit mobile version