Site icon Grand Gumber News

पानी की समस्या से परेशान रानी दुर्गावती नगर खमतराई की महिलाओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्यवाही की मांग की।

अरपा पार क्षेत्र में पानी की विकट समस्या है वार्ड नंबर 58 रानी दुर्गावती नगर खमतराई के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। सोमवार को महिलाएं बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंची और समस्या दूर करने गुहार लगाया। महिलाओं ने बताया कि लंबे अरसे से यहां पानी की समस्या है, पार्षद भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है। हमें दूसरे के घरों से पानी मांग कर लाना पड़ रहा है।

जबकि वहां जो बोर है वह भी निजी व्यक्तियों का है वे भी पानी देने से मना कर रहे हैं। खमतराई की महिलाओं ने बताया कि हम लंबे समय से पानी को तरस रहे हैं, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचने वाली महिलाओं ने बताया कि इसकी मांग हमने जिला प्रशासन जन प्रतिनिधियों से भी कर चुके हैं लेकिन आज तक हमें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाया है। कलेक्टर ने ज्ञापन के बाद उन्हें जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version