Site icon Grand Gumber News

पानी की समस्या से परेशान हो रहे लोग, निगम कर रहा व्यवस्था,बिजली की है समस्या, बोर खनन भी कराया गया

बारिश की भले ही दस्तक हो गई हो लेकिन अभी भी बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है नगर निगम के द्वारा लगातार अपनी समस्या वाले क्षेत्रों में बोर खनन का काम तो कराया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी वार्डों में पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है खासतौर पर नगर निगम के नए सीमा क्षेत्र में यह समस्या ज्यादा विकराल है इस गर्मी में नगर निगम ने 40 से अधिक बर नगर निगम बिलासपुर में कराए हैं

लेकिन उसके बाद भी सिरगिट्टी,बहतराई, देवरीखुर्द,जैसे इलाकोंमें अपनी समस्या बेहद गंभीर होते जा रही है लेकिन नगर निगम का मानना है कि इस बार पानी की समस्या में काफी कमी आई है इसके साथ ही अपनी समस्या की मुख्य वजह बिजली विभाग को बताया जा रहा है क्योंकि लगातार बिजली कटौती की वजह से पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या है लेकिन उन क्षेत्रों में पानी टैंक के माध्यम से व्यवस्था बनाने की कोशिश हो रही है और धीरे-धीरे समस्या में भी कमी आती नजर आएगी।

Exit mobile version