Site icon Grand Gumber News

पानी निकासी की समस्या का होगा समाधान नगर निगम में शुरू की पहल…

अगले दो से तीन महीने में बारिश की शुरुआत हो जाएगी ऐसे में नगर निगम के द्वारा अब शहर में ड्रेनेज सिस्टम को भी दुरुस्त करने की शुरुआत की जा चुकी है शहर के सभी बड़े नालों को सफाई कार्य के माध्यम से जहां साफ किया जा रहा है तो वहीं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से सफाई व्यवस्था को भी गली मोहल्लों में दुरुस्त करने की पहल की जा रही है इसे लेकर बैठक भी आयोजित हो चुकी है जहां नगर निगम की महापौर और स्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष और अधिकारी कर्मचारी के द्वारा ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने के लिए योजना बंद तरीके से काम किया जा रहा है। क्योंकि बारिश के दिनों में देखा जाता है कि शहर में पानी निकासी सबसे बड़ी समस्या का कारण बनती है ऐसे में नगर निगम पूर्व से ही इस दिशा में व्यवस्था बनाने और शहर वासियों को समस्या से बचने के लिए कोशिश शुरू कर चुका है और जगह-जगह साफ-सफाई के साथ निकासी वाले स्थानों को बेहतर किया जा रहा है ताकि बारिश के दिनों में पानी निकासी की समस्या शहर में उत्पन्न ना हो

Exit mobile version