Site icon Grand Gumber News

पामगढ़ क्षेत्र में भ्रष्टाचार का मामला, डस्टीकरण ,पशुओं के लिए चारा व्यवस्था के नाम पर लाखों की गड़बड़ी…

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोसला से एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। गांव में पशुओं के लिए चारा व्यवस्था, डस्टीकरण, हैंडपंप मरम्मत और अन्य कई विकास कार्यों के नाम पर लाखों रुपए की राशि आहरित कर ली गई, लेकिन जमीन पर कार्य होते नजर नहीं आए। जब इस पूरे मामले में मीडिया ने सरपंच और सचिव से जवाब मांगा, तो उन्होंने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा।गांव में पशुओं के लिए चारा व्यवस्था, डस्टीकरण, हैंडपंप मरम्मत और कई विकास कार्यों के नाम पर पंचायत द्वारा लाखों रुपए खर्च दिखाए गए हैं। पंचायती दस्तावेजों के अनुसार सरपंच और सचिव ने मरम्मत कार्य और अन्य विकास योजनाओं की आड़ में बड़ी राशि निकाल ली, लेकिन मौके पर कोई ठोस कार्य नजर नहीं आता। गांव में अब भी कई गलियां खराब है गड्ढों पर पानी भरा हुआ जिससे कि रात के समय में ग्रामीणों को आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गांव के मवेशी चारे के लिए तरसती नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version