Site icon Grand Gumber News

पामगढ़ में पुलिस का जन-जागरूकता अभियान लड़कों को पराठा, लड़कियों को कराटे आना चाहिए – CSP योगिताबाली

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा पामगढ़ स्थित विद्या निकेतन मॉडल कॉन्वेंट एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में महिला जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में संपन्न हुआ।इस दौरान CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में लड़कों को पराठा और लड़कियों को कराटे का ज्ञान होना चाहिए।

उन्होंने नाबालिगों के घर से भागने, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, साइबर अपराध, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा से सतर्क रहने की अपील करते हुए पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी।कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक लालन पटेल ने चलचित्र के माध्यम से ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी, वहीं महिला सेल की प्रधान आरक्षक निशा पांडेय ने गुड टच–बैड टच पर जागरूक किया। कराटे मास्टर रुक्मणी पांडेय ने आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुलिस टीम, विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं एवं नगर के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version