Site icon Grand Gumber News

पाराघाट टोल प्लाजा में काम करने वाले युवक की कार सवार युवकों ने की पिटाई, मस्तूरी थाने में शिकायत दर्ज।

पाराघाट टोल प्लाजा में काम करने वाले युवक की कार सवार युवकों ने पिटाई कर दी। मारपीट से घायल कर्मचारी ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। मस्तूरी क्षेत्र के पेंड्री में रहने वाले प्रमोद कुमार धीरज पाराघाट टोल प्लाजा में काम करते हैं। टोल प्लाजा के लेन नंबर पांच पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान अकलतरा की ओर से एक कार आकर रुकी। कार सवार युवक कर्मचारी से आकर देरी होने का कारण पूछने लगे।

इस पर उसने फास्टटैग में आ रही तकनीकी कारण बताया। इतना सुनते ही कार सवार युवकों ने टोल प्लाजा के कर्मचारी से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवकों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। मारपीट की यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर मारपीट के बाद युवक वहां से भाग निकले। घायल कर्मचारी ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

Exit mobile version