24.8 C
Bilāspur
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

पारिवारिक विवाद में नाबालिग ने की फायरिंग, दो घायल

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में पारिवारिक विवाद के दौरान एक नाबालिग ने बंदूक से फायरिंग कर दी।जिससे मौके पर मौजूद महिला समेत दो लोग घायल हो गए।पुलिस मामले में नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर मामले की विवेचना कर रही है।घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ग्राम मटियारी के शिकारी मोहल्ले की है।मोहल्ले में रहने वाले 17 वर्षीय नाबालिग का उसके चाचा अल्ताफ के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले आशीष शिकारी अपने दादी अशोक बाई के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद जारी रहा। इसी दौरान नाबालिग ने अपने दादा रामशरण के घर से उनकी लाइसेंसी भरमार बंदूक उठाई और जमीन की ओर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान निकले छर्रे से आशीष और अशोक बाई घायल हो गए। घायलों ने घटना की सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग को हिरासत में ले लिया और लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया। घायल आशीष और अशोक बाई का इलाज कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles