Site icon Grand Gumber News

पार्क में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी…

थाना तारबाहर क्षेत्र के विनोबा नगर स्थित सरस्वती पार्क में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां एक नवजात शिशु का शव मिला। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे मोहल्ले को झकझोर कर रख दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, विनोबा नगर निवासी हिमांशु यादव के घर में काम करने वाला रोहित जब शौच के लिए पास के एक खाली प्लॉट में गया, तो उसने एक जूते के डिब्बे में नवजात का शव देखा। यह दृश्य देखकर वह स्तब्ध रह गया और तुरंत हिमांशु यादव को सूचना दी। इसके बाद हिमांशु ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डॉक्टरों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में यह संभावना जताई गई है कि शिशु की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई हो सकती है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 94-बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। घटना स्थल का नक्शा तैयार कर लिया गया है, गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अन्य साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।टीआई ने कहा कि मामले में सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है।जल्द ही कार्यवाही की जायगी।

Exit mobile version