Site icon Grand Gumber News

पार्ट टाइम नौकरी के नाम पर ठगी ,युवक से 2.37 लाख रुपए गवाए, पुलिस ने दर्ज किया मामला…

बिलासपुर :- बिलासपुर में ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला निवासी अभिषेक साहू को पार्ट टाइम नौकरी और घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 2 लाख 37 हजार रुपए हड़प लिए। ठगों ने खुद को कंपनी का एचआर बताकर व्हाट्सएप और गूगल चैट के जरिए पीड़ित से लगातार रकम जमा कराई।शुरुआत में मुनाफा दिखाकर युवक को भरोसे में लिया गया और फिर बार-बार अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई। 1 से 3 जून तक पीड़ित ने 2.37 लाख रुपए जमा किए। इसके बाद जब ठगों ने 4 लाख 21 हजार का फर्जी बैलेंस दिखाया और निकासी के लिए 70 हजार रुपए अतिरिक्त कर की मांग की, तब जाकर अभिषेक को धोखाधड़ी का एहसास हुआ।मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब साइबर ठगों के बैंक खातों और मोबाइल नंबर की डिटेल निकालने में जुटी है। लगातार बढ़ रही ऑनलाइन ठगी की घटनाओं ने शहर के युवाओं और नौकरी तलाश रहे लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दे दी है।

Exit mobile version