23.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

पिकनिक पर जा रहे वाहन चालकों को बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त हिदायत,नशे में वाहन चलाने, तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने और लापरवाही पर होगी कार्रवाई…

बिलासपुर — बरसात के मौसम में पिकनिक, सामूहिक भोज और मनोरंजन स्थलों पर जाने वालों के लिए बिलासपुर यातायात पुलिस ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में लगातार अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही दुर्घटना स्थलों का अवलोकन कर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।पुलिस ने बताया कि अक्सर पिकनिक पर जाने वाले समूह तेज आवाज में गाने बजाकर, नशे में वाहन चलाकर और लापरवाही बरतकर सड़क हादसों को आमंत्रण देते हैं। इस तरह की लापरवाही से एक साथ कई लोगों की जान जोखिम में पड़ सकती है।यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पिकनिक स्थलों की यात्रा के दौरान शराब या नशे में वाहन न चलाएं, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं, हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें और साउंड सिस्टम तेज आवाज में न बजाएं। नियमों का पालन करने से सड़क हादसों में कमी लाई जा सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles