Site icon Grand Gumber News

पिकनिक मनाने जा रहे परिवार की पीकअप पलटी, एक की मौत, 17 घायल बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र से रवाना हुआ था परिवार, 5 गंभीर घायल सिम्स रिफर

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भोथीडीह से पिकनिक मनाने निकले कैवर्त परिवार के लिए यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। शनिवार को तुरतुरिया कसडोल जाते समय डोंगरीडीह थाना लवन के पास उनकी पीकअप का पिछला चक्का बेरिंग सहित टूट गया,जिससे वाहन पलट गया।हादसे में वाहन में सवार 30 लोगों में से 17 घायल हो गए,जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी के रूप में हुई है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल पाँच लोगों प्रिया कैवर्त खिलेश कैवर्त त्रिवेणी कैवर्त, गंगा कैवर्त और नितेश कैवर्त को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version