Site icon Grand Gumber News

पिज़्ज़ा हट में 1.32 लाख के गबन का आरोपी शिफ्ट मैनेजर गिरफ्तार

बैमा नगोई चौक पर पिज़्ज़ा हट का नया दुकान खोला गया था, जिसमें शिफ्ट मैनेजर के पद पर आदर्श नगर सिरगिट्टी निवासी नागेश राव हुमने की ड्यूटी लगाई गई थी। इधर कंपनी के मैनेजर ने सरकंडा थाने में शिकायत करते हुए बताया कि पिज़्ज़ा बिक्री से प्राप्त नगद रकम 1 लाख 32 हजार रुपये को कंपनी के खाते में जमा ना कर नागेश राव ने स्वयं खर्च कर दिया था। पुलिस ने जांच के बाद कंपनी में गबन करने वाले नागेश राव हुमने को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version