Site icon Grand Gumber News

पीएम आवास में रोजगार सहायक पर 31 लाख गबन का आरोप,जनदर्शन में ग्रामीणों की शिकायत, कलेक्टर ने जांच के दिए आदेश

बिलासपुर :- बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने मंगलवार को साप्ताहिक जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। मस्तुरी विकासखंड के ग्राम उड़ांगी के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक पर पीएम आवास हितग्राहियों की मजदूरी राशि गबन करने का गंभीर आरोप लगाया।ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 159 हितग्राहियों के करीब 31.5 लाख रुपये फर्जी मस्टर के जरिए निकाल लिए गए। कलेक्टर ने शिकायत को गंभीर मानते हुए जिला पंचायत सीईओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।जनदर्शन में बीमा दावा, सोलर स्ट्रीट लाइट, पानी की समस्या, मुआवजा भुगतान, भूमि कब्जे समेत कई मुद्दों पर करीब 80 ग्रामीणों ने आवेदन दिए। कलेक्टर ने सभी मामलों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।

Exit mobile version