
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वीडियो संदेश जारी कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नई ऊँचाइयों को छू रहा है और दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना रहा है।उन्होंने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” की उनकी सोच ने देश की दिशा और दशा बदल दी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश विकास की नई इबारत लिखेगा।




