Site icon Grand Gumber News

पीएससी घोटाला में विधायक बाँधी ने प्रेस वार्ता….PSC अध्यक्ष के ऊपर कार्रवाई की मांग की

जांजगीर चांपा / जिला के बीजेपी कार्यालय में आज मस्तूरी विधायक कृष्ण मूर्ति बाँधी पहुचे और प्रेस वार्ता कर पीएससी घोटाले के संबंध में राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया,,मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बांधी ने भुपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने पीएससी जैसे पवित्र आयोग को भी भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया और अपने चहते अधिकारी को संरक्षण देते हुए पी एस सी का चेयरमेन बना दिया,जिन्होंने अपने सगे संबंधी रिश्तेदारों को पीएससी जैसे विश्वसनीय संस्था को भ्रष्ट्राचार का गढ़ बनाते हुए चयन कर यह साबित कर दिया कि 5 सालों में सिर्फ भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा देते हुए युवाओं को ठगा और अधिकार छीन छत्तीसगढ़ महतारी को शर्मशार करने कोई कसर नहीं छोड़ी साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा यूवा मोर्चा ने विधानसभा का घेराव किया साथ ही विपक्ष मे रह कर भाजपा हर तरह की उनके गलत कार्यों का कड़ा विरोध जताया है और बीजेपी के विधायक एवं पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने याचिका दायर किया था जिस पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए पीएससी में चयनित अभ्यर्थियों को गलत तरीके से चयन करने की बात को मानते हुए याचिका स्वीकार कर लिया है यह साबित करता है कि कांग्रेस राज में कई तरह के घोटाले हुए और पीएससी घोटाले में जिम्मेदार अधिकारियों से इस्तीफा की मांग की है।

Exit mobile version