Site icon Grand Gumber News

पीडब्ल्यूडी संभाग में सड़क मरम्मत तेज़ी पर, 98 किमी में काम जारी, 26 किमी पूरा बरसात बाद सड़कों को नई राहत

बरसात के बाद प्रदेशभर में लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की मरम्मत तेज कर दी है। विधानसभा संभाग में 98 किमी सड़कों पर पेंच रिपेयर कार्य जारी है, जिनमें से 26 किमी का काम पूरा हो गया है।मुख्य अभियंता पंकज मोहन कश्यप और कार्यपालन अभियंता विशाल त्रिवेदी ने कई सड़कों का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने अधिकारियों को मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version