Site icon Grand Gumber News

पीड़िता से छेड़छाड़, फिर गाली गलौज कर जान से मारने की दी धमकी..आरोपी चढ़ा बेलगहना पुलिस के हत्थे..

बिलासपुर / 31 अगस्त को पीड़िता चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 27.08.2023 को दोपहर करीब 3 बजे पीडिता को बाजार में आरोपी के द्वारा पीड़िता के हाथ को पकड़कर उसके दुप्पटा को जबरदस्ती खींचकर छेड़छाड़ किया हैँ.प्रार्थिया के उक्त लिखित रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह महोदय को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी को गिरप्तार करने की निर्देश दिये। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिद्धार्थ बघेल कोटा के दिशानिर्देश में टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी कलेश्वर सिंह पोर्ते पिता शम्भू पोर्ते उम्र 27 निवासी दारसागर चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर का पतासाजी कर आरोपी को पकड़ा गया, जिसे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू, प्रआर घनश्याम आडिल, आरक्षक राकेश पोर्ते का विशेष योगदान रहा ।

Exit mobile version