Site icon Grand Gumber News

** पीडिता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढा तोरवा पुलिस के हत्थे** आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेशतोरवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही घटना के कुछ घंटे के भीतर ही आरोपी गिरफ्तार

थाना – तोरवा अप० क. 4/2024
जिला – बिलासपुर (छ.ग.) धारा 376, भादवि

** पीडिता के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी चढा तोरवा पुलिस के हत्थे
** आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय किया गया पेश
तोरवा पुलिस की त्वरित कार्यवाही घटना के कुछ घंटे के भीतर ही आरोपी गिरफ्तार

नाम आरोपी :- विनय मलिक पिता राजेंद्र मलिक उम्र 26 साल पता बापू उपनगर थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.01.2024 को पीड़िता द्वारा थाना तोरवा में आरोपी विनय मलिक पिता राजेंद्र मलिक उम्र 26 वर्ष निवासी बापू नगर थाना चोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़ के विरूद्ध जबरदस्ती दुष्कर्म करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना तोरवा में धारा 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड़ करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में थाना तोरवा पुलिस टीम ने आरोपी की त्वरित पतासाजी कर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ,उप निरीक्षक दिनेश पुरैना प्रधान आरक्षक किशन लाल आरक्षक लक्ष्मी कश्यप अजय शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version