Site icon Grand Gumber News

पुरातत्व विभाग ने टाउनहॉल में कि मूर्तियों की शिफ्टिंग, बुधवार से जर्जर हो चुके संग्रहालय की मरम्मत।

पुरातत्व विभाग ने आखिरकार अपनी जीद छोड़ी और टाउन हॉल में पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों की शिफ्टिंग की है। बुधवार से अब जर्जर हो चुके संग्रहालय की मरम्मत की जाएगी। काम पूरा होने के बाद इन मूर्तियों को संग्रहालय में शिफ्ट किया जाएगा। इसके बाद लोग फिर से इन मूर्तियों को देख सकेंगे।

शहर के ऐतिहासिक टाउन हॉल का रिनोवेशन हो चुका है, पुरातत्व विभाग की जिद के कारण संग्रहालय के हिस्से का काम रुका था, पुरातत्व विभाग मूर्तियों को शिफ्ट करने के लिए जिस जगह की मांग कर रहा था उसकी मंजूरी नहीं मिली थी। इस वजह से संग्रहालय का काम अटका था, विभाग ने आखिरकार बड़ी मशीनों की मदद से पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व की बेशकीमती मूर्तियों को टाउन हॉल में शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही मरम्मत के लिए भी रास्ता साफ हो गया है।

बता दे की टाउन हॉल शहर के प्रमुख पहचान चिन्हों में से एक है, दो करोड़ में स्मार्ट सिटी के फंड से इसे संवारा गया है, टाउन हॉल के एक कमरे में पुरातत्व विभाग का संग्रहालय है, जो जर्जर हो चुका है। स्मार्ट सिटी के इंजीनियर ने मंगलवार को इसका मुआयना किया, स्थिति देखकर या तो इसे तोड़कर नया बनाया जाएगा या फिर रिनोवेशन किया जाएगा।

Exit mobile version