Site icon Grand Gumber News

पुराना बस स्टैंड चौक के आसपास बेजा कब्ज़ा हटाने के बाद नगर निगम का सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य पर जोर।

बीते दिनों शहर के पुराना बस स्टैंड चौक के आसपास नगर निगम ने बेजा कब्ज़ा हटाने की कार्रवाई की थी। निगम कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि वर्षों पुराना बेजा कब्ज़ा हटवाने के बाद ख़ाली हुई जगह का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर गार्डन का निर्माण करवाया जएगा। इस गार्डन में पानी की आपूर्ति के लिए जवाली नाले के गंदे पानी को ट्रीट कर उसे इस्तेमाल लायक बनाया जाएगा।

डबल पाईप लाईन सिस्टम के माध्यम से इस पानी को गार्डन तक लाया जाएगा। निगम कमिश्नर ने कहा कि ऐसा कर के निगम लोगों को प्रोत्साहित भी करना चाहता है। कि वे भी पानी की बचत करें और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ें। बिलासपुर नगर निगम का प्रयास है कि इमलीपारा सड़क चौड़ीकरण के साथ एक तरफ यातायात दबाव को काम किया जाए साथ ही यहां एक ऐसा स्थान भी तैयार किया जाए जहां लोग अपनी शाम बिता सके और इससे शहर की सुंदरता भी बढ़े। बिलासपुर में सड़क निर्माण के नाम पर कई जगह पेड़ों की बलि ली गई, शायद इस तरह के प्रयास से उसकी क्षतिपूर्ति हो सके।

Exit mobile version