Site icon Grand Gumber News

पुराना बस स्टैंड में नवनिर्मित दुकानों के लिए टेंडर जारी, 17 नवंबर तक आवेदन, निगम की पहल से व्यापारियों को मिलेगा मुख्य बाजार में सुरक्षित और सुलभ स्थान

नगर निगम द्वारा पुराने बस स्टैंड इमलीपारा स्थित सड़क किनारे नवनिर्मित दुकानों को अब शहरवासियों के लिए किराए पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए निगम ने विधिवत टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी है। इच्छुक लोग निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी कर 17 नवंबर तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। निगम का कहना है कि यह पहल शहर में बढ़ते व्यापारिक अवसरों को देखते हुए स्थानीय नागरिकों को व्यवसाय के लिए बेहतर और सुविधाजनक स्थान मुहैया कराने हेतु की गई है।नगर निगम के अनुसार, यह दुकानें शहर के मुख्य व व्यस्ततम क्षेत्र में स्थित हैं, जहां से व्यापारियों को सुगमता से अपना व्यवसाय संचालित करने का मौका मिलेगा। साथ ही ग्राहकों के लिए भी आवश्यक सामान-सुविधाएं शहर के मध्य में उपलब्ध होंगी।

निगम ने टेंडर शर्तों में स्पष्ट किया है कि चयनित आवेदक को एक वर्ष का किराया अग्रिम जमा करना होगा। यदि किसी कारणवश व्यापारी समय पर किराया जमा नहीं करता है, तो अग्रिम राशि निगम के पक्ष में राजसात कर ली जाएगी।निगम अधिकारियों का कहना है कि यह पहल छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी, क्योंकि उन्हें सरकारी दुकानें सुलभ दर पर तथा सुरक्षित माहौल में प्राप्त होंगी। साथ ही निजी दुकानों की तुलना में यहां किराया एवं अन्य समस्याओं का बोझ भी कम रहेगा। शहर के व्यापारी इस निर्णय को रोजगार बढ़ाने और व्यापार विस्तार के लिए सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं।

Exit mobile version