Site icon Grand Gumber News

पुराना बस स्टैंड में मारपीट करने वाला गिरफ्तार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

थाना तारबाहर पुलिस ने पुराने बस स्टैंड स्थित शराब भट्टी के सामने मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में दो व्यक्ति आपस में झगड़ते दिखाई दे रहे थे, जिनमें एक व्यक्ति दूसरे पर हमला कर रहा था। आरोपी की पहचान तिहारू जगत पिता घनश्याम जगत निवासी ग्राम खरगना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लिया और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया। तारबाहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अशांति फैलाने या मारपीट जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Exit mobile version