Site icon Grand Gumber News

पुराना बस स्टैंड से राजीव प्लाजा तक चला नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर की यातायात व्यवस्था के साथ चौक चौराहा में फुटकर व्यवसायों की वजह यहां सड़कों पर वहां खड़े होते हैं जिसकी वजह से यातायात में समस्या होती है इसे देखते हुए समय-समय पर नगर निगम की अतिक्रमण शाखा के द्वारा यहां पर अभियान चलाया जाता है लेकिन फिर भी कुछ दिनों के बाद वही स्थिति यहां नज़र आती है जिसे देखते हुए अब नगर निगम के द्वारा यहां स्थाई व्यवस्था करने की कोशिश की जा रही है पिछले दोनों भी नगर निगम के द्वारा पुराना बस स्टैंड में कार्रवाई की गई थी लेकिन देखा गया कि फिर से यहां फुटकर व्यवसाय संचालित होने लगे

जिसे देखते हुए सोमवार को फिर से नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने पुराना बस स्टैंड राजीव प्लाजा के पास फुटपाथ पर किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की इस दौरान इन सभी दुकानदारों को समझाइए भी दी गई की यह प्रतिबंधित क्षेत्र है और यहां व्यवसाय संचालित ना करें कार्रवाई के दौरान दुकानदारों से थोड़ी हल्की नोक झोंक भी अधिकारियों की हुई लेकिन नगर निगम ने इस क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने की कोशिश की

Exit mobile version